गणेश पूजा में बिगड़ी ‘बोल-चाल’, विधायक पुत्र की बयानबाज़ी पर पुलिस का एक्शन

भागलपुर। गंगा पार के इस्माईलपुर में गणेश पूजा के पावन अवसर पर माहौल भक्तिमय होना था, लेकिन मंच से हुई एक ‘ग़लत टिप्पणी’ ने सियासी गर्मी बढ़ा दी। गोपालपुर के विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल के पुत्र आशीष मंडल ने पुलिस अधिकारी को लेकर जो कुछ कहा, वो अब उन्हें भारी पड़ सकता है।

वीडियो वायरल हुआ… और फिर चल पड़ी क़ानूनी कलम।
इस्माईलपुर थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर विधायक पुत्र को निरोधात्मक नोटिस जारी किया गया है। थाने की ओर से यह स्पष्ट कर दिया गया है कि प्रशासन के खिलाफ बयानबाज़ी कानून के खिलाफ है, चाहे वह कोई भी हो।

अगर किसी को कोई आपत्ति है, तो वे वरीय अधिकारियों से संपर्क करें, सार्वजनिक मंच से बयानबाज़ी करना कानून का उल्लंघन है,” – थानाध्यक्ष धीरज कुमार

बीएनएस कानून के तहत की गई यह कार्रवाई एक संकेत है कि अब ‘बोलने की आज़ादी’ और ‘बेकाबू बयानबाज़ी’ के बीच की रेखा को लेकर प्रशासन और भी सख्त होता जा रहा है।
अब देखना यह होगा कि आशीष मंडल इस नोटिस का क्या जवाब देते हैं, और क्या यह मामला सिर्फ़ नोटिस तक सीमित रहेगा या आगे भी खिंचता चला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *