सीएम हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चल रही सरकार में जनता के सपने हो रहे साकार : जुबैर अहमद

दो सौ लोगों ने झामुमो का दामन थामा

खूंटी: तोरपा प्रखंड अंतर्गत ओकड़ा पंचायत के पंडरा बगीचा में रविवार को झारखण्ड मुक्ति मोर्चा ने जनसभा का आयोजन किया। झामुमो जिलाध्यक्ष सह जिला बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष जुबैर अहमद ने लोगों की समस्याएं सुनी तथा उसके समाधान का आश्वासन दिया।उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य के विकास का सपना साकार हो रहा है।अबुआ दिशूम में अबुआ राज चरितार्थ हो रहा है। राज्य सरकार झारखण्ड की मूल भावना के अनुरूप क़ानून बनाकर लोगों को उनका अधिकार देने का काम कर रही है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचे यही सरकार का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि झामुमो झारखंड की माटी की पार्टी है। झामुमो केंद्रीय समिति तथा 15 सूत्री कार्यक्रम समिति के सदस्य सुदीप गुड़िया ने कहा कि हेमंत राज में सभी जाती, धर्म, समाज व सभी वर्गों का समुचित विकास हो रहा है। हेमंत सोरेन द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों से भाजपा घबरायी हुई है तथा सरकार को अस्थिर कर विकास कार्य में बाधा डाल रही है। जिप अध्यक्ष मसीह गुड़िया ने कहा कि हेमंत सरकार गरीबों के कल्याण के लिए कई प्रकार की योजना चला रही है। जानकारी लेकर उन योजनाओं का लाभ लें।
सदस्यता अभियान चलाया गया : सभा के पश्चात् पार्टी का सदस्यता अभियान चलाया गया।इस दौरान 200 से अधिक लोगों ने झामुमो की सादस्य्ता ग्रहण किया। जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद ने उन्हें सदस्य्ता पर्ची दी। उन्होंने बताया कि खूंटी जिला में 50 हजार लोगों को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया गया।मौके पऱ झामुमो बुद्धिजीवी मोर्चा के जिला महासचिव संजय यादव, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष हेमंत तोपनो, प्रखंड अध्यक्ष रुबेन तोपनो, प्रखंड बीस सूत्री समिति के अध्यक्ष अमृत हेमरोम, उपप्रमुख संतोष कर, मोजीर अंसारी, जयदीप तोपनो, सिंघराय कंडुलना, संतोष सिंह,रोशन कुमार, बीरेंद्र कुमार, नेल्सन होरो, बंधु पूर्ति,राजू महतो, विनीता, संतोष महतो, मंगल तिरु आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *