संथाल परगना की जनता ने दिया भाजपा को आशीर्वाद :बाबूलाल मरांडी

रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को संथाल परगना में संपन्न तीन लोकसभा क्षेत्र की जनता का आभार प्रकट किया है।
श्री मरांडी ने कहा कि संथाल की जनता ने अपने मतदान से इतिहास रचा है। भाजपा के खाते में तीनो सीट डालने केलिए संथाल परगना की महिलाएं,युवा साथियों ने बढ़ चढ़कर मतदान किया है।

उन्होंने कहा कि संथाल की जनता भ्रष्टाचार ,तुष्टिकरण और घुसपैठियों के आतंक से ऊब चुकी है।
कहा कि लोकसभा चुनाव का परिणाम राज्य में भाजपा के नेतृत्व में मजबूत एन डी ए सरकार का मार्ग प्रशस्त करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *