मानदेय बढ़ोतरी एवं रेगुलर ड्यूटी को लेकर पटना सिविल डिफेंस ने लगाया गुहार

पटना सिविल डिफेंस ने सिविल डिफेंस के स्वयं सेवकों एवं वार्डन के मानदेय में बढ़ोतरी एवं रेगुलर ड्यूटी को लेकर आज अगमकुआं की पहाड़ी में स्थित सेंट डोमिनिक प्राइवेट स्कूल में एक बैठक कर सरकार से दिल्ली सिविल डिफेंस की तर्ज पर मानदेय देने और रेगुलर ड्यूटी पर लगाने की गुहार लगाई है।
इस बैठक की अध्यक्षता पटना सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन विजय कुमार सिंह एलिस श्याम नाथ सिंह ने किया। गौरतलब है कि कश्मीर के पहलगाम में पाक परस्त आतंकवादियों द्वारा सैलानियों की सामूहिक हत्या के बाद भारत द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर में संपूर्ण देश में सिविल डिफेंस की सक्रिय भूमिका रही। हवाई हमले के दौरान ब्लैक आउट करने से लेकर सायरन बजाने का काम सिविल डिफेंस के द्वारा किया गया।
पटना सिविल डिफेंस ने भी इस दरमियान स्थानीय नागरिकों के बीच ऑपरेशन सिंदूर को लेकर जन जागरूकता अभियान चलाया और राजधानी पटना में आयोजित ब्लैक आउट को सफल अंजाम दिया।
इस बैठक को वार्डन सीताराम राय, अरुण कुमार हरेंद्र नाथ, अनिल खन्ना,विकास कुमार, दिनेश कुमार, मयंक शेखर,संजय पासवान ,श्याम नंदन चौरसिया ,अशोक कुमार,,
रामकुमार इत्यादि ने संबोधित किया।
सेंट डोमिनिक स्कूल के डायरेक्टर अनमोल कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
बैठक में सिविल डिफेंस में नए स्वयंसेवकों को भी जोड़ने का अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। पटना में सिविल डिफेंस के लगभग 20000 नए वालंटियर जुड़ने की सरकार की योजना है।रिपोर्ट अनमोल कुमार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *