पूर्व पीएम राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर पासवा अध्यक्ष ने गरीबों के बीच फल वितरण किया

रांची:झारखंड प्रदेश पासवा अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे,पूर्वीं सिंहभूम जिला अध्यक्ष रमन झा के साथ पूर्व प्रधानमंत्री,भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर गरीबों के बीच फल एवं फ्रुटी वितरण किया और उन्हें याद किया।
आज 21 मई को पासवा अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे सहयोगी रमन झा के साथ राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया, दीप प्रज्वलित की एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया, साथ ही साथ गरीबों को फुड पैकेट दिया,फल वितरित की एवं कोल्डड्रिंक पिलाया।
श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए पाहवा अध्यक्ष ने राजीव गांधी के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 5 वर्षों का छोटा सा कार्यकाल उपलब्धियों भरा रहा, सूचना प्रौद्योगिकी, पंचायती राज, कंप्यूटर क्रांति, छात्रों को लोकतंत्र में सीधी भागीदारी एवं 21वीं सदी के भारत का निर्माण करने वाले राजीव गांधी हमेशा याद किए जाते रहेंगे। उन्होंने कहा देश राजीव जी को न भूला है और ना ही कभी भूल सकता है,महिलाओं एवं युवाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध और पंचायती राज्य में गरीब, कमजोर, पिछड़े वर्ग एवं आधी आबादी की भागीदारी सुनिश्चित करने वाले राजीव गांधी युवाओं के प्रेरणास्त्रोत हैं।राजीव जी ने आतंकवाद के आगे कभी नहीं घुटना टेका और देश के लिए अपने प्राणों की भी परवाह नहीं की,राजीव गांधी भारत माता के सच्चे सपूत थे।
पूर्वी सिंहभूम पासवा अध्यक्ष रमन झा ने कहा आज भी देश उनके पदचिन्हों पर चल रहा है, ग्रामीण इलाके हों या शहरी क्षेत्र स्थानीय लोगों को विकास में भागीदार बनाने का उनका सपना आज पूरा हो रहा है।पूरी दुनिया में भारत के युवा सूचना प्रौद्योगिकी एवं कम्प्यूटर तकनीक में अपना परचम लहरा रहे हैं यह राजीव गांधी की देन है।
रमन झा ने कहा राजीव गांधी आलोचना एवं विचारों की भिन्नताओं को भी अपने निजी जीवन में एवं सार्वजनिक जीवन में भी महत्व दिया करते थे जिसे आज के युग में राजनीतिक नेता दुश्मन समझते लगते हैं जो कि गलत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *