पद्मश्री पत्रकार भीम सिंह भवेश का एनजीओ हेल्पलाइन में भव्य स्वागत

अनूप सिंह
पटना। भारत सरकार द्वारा पद्मश्री सम्मान से सम्मानित नई आशा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पत्रकार भीम सिंह भवेश का गुरुवार को एनजीओ हेल्पलाइन जगतट्रेड सेंटर में भव्य स्वागत किया गया। श्री भवेश पिछले 22 वर्षों से भोजपुर जिले में मुसहर समुदाय के पुनर्वास, कल्याण व विकास के लिए समर्पित हैं। उनके उल्लेखनीय कार्यों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में विशेष चर्चा की।वहीं समाजसेवी योगदान के लिए उन्हें 26 जनवरी 2025 को प्रतिष्ठित पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर, एनजीओ हेल्पलाइन के निदेशक मानसपुत्र (डॉ.) संजय कुमार झा व प्रेम यूथ फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष गांधीवादी प्रेम जी ने भी उपस्थित होकर पद्मश्री भीम सिंह भवेश को बधाई दी। उनके समाजसेवी कार्यों की सराहना की।
मानसपुत्र (डॉ.) संजय कुमार झा ने संबोधन में कहा कि “भीम सिंह भावेश जी का यह सम्मान उन सभी निःस्वार्थ समाजसेवकों के लिए प्रेरणा है। जो दलित व वंचित वर्गों के उत्थान के लिए कार्य कर रहे हैं। एनजीओ हेल्पलाइन ने हमेशा उन संगठनों व व्यक्तियों का समर्थन किया है। जो सामाजिक परिवर्तन के लिए कार्य कर रहे हैं। हम श्री भावेश जी के प्रयासों को व अधिक सशक्त करने के लिए हरसंभव सहयोग देते रहेंगे।”
गांधीवादी प्रेम जी संस्थापक, प्रेम यूथ फाउंडेशन का संबोधन ने कहा कि भीम सिंह भावेश जी का संघर्ष एक नवीन सामाजिक क्रांति का प्रतीक है। उन्होंने मुसहर समुदाय के उत्थान के लिए असाधारण कार्य किए हैं। जब सरकार ने उनकी सेवाओं को पद्मश्री से सम्मानित किया है।यह हम सभी के लिए गर्व व प्रेरणा का क्षण है। प्रेम यूथ फाउंडेशन भी इस संकल्प को दोहराता है कि समाज के वंचित तबकों को न्याय और अधिकार दिलाने के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा।”
इस भव्य स्वागत कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्यजनों व समाजसेवियों ने भीम सिंह भवेश जी के अथक प्रयासों को सराहा व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
एनजीओ हेल्पलाइन व प्रेम यूथ फाउंडेशन की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई दी गई ! इस अवसर पर संतोष कुमार जैन, सोनू पटेल, अमित राज स्वीटी व नीतू चंचल मनीषा एमडी आसिफ एचडी राजू, जया पाठक, स्नेहा कुमारी, सोनिका कुमारी, अमन कुमार, आकांक्षा कुमारी, सन्नी उपस्थित रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *