गिरिडीह में नक्सलियों का तांडव, पूर्व उपमुखिया को मारी पांच गोली

गिरिडीहः गिरिडीह में नक्सलियों नें फिर एक बार दहशत फैलाया है। सनसनी खेज वारदात को अंजाम देते हुए तेलिया बहियार में पूर्व उपमुखिया की गोली मारकर की हत्या कर दी। मृतक की पहचान असलम अंसारी के रूप में की गई है। नक्सलियों ने इस घटना को मंगलवार की देर रात अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार लगभग आधा दर्जन नक्सली पैदल ही पूर्व उपमुखिया के घर तक पहुंचे। इसके बाद ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि नक्सलियों में एके 47 और इंसास रायफल से फायरिंग की। इस फायरिंग में पूर्व उपमुखिया को गाोली लगने के बाद रॉड से भी वार किया गया। नक्सलियों में पुलिस के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की। जानकारी के अनुसार घटना के कुछ देर पहले ही असलम अंसारी बाइक से घर लौटे थे। वह घर के पास अपनी गाड़ी खड़ी कर किसी से बात कर रहे थे। इसी दौरान नक्सलियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस मामले में पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने भी आशंका जताई है कि फायरिंग एके 47 से की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के बाद से पूरे ईलाके में दहशत का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *