खिजरी विधायक राजेश कच्छप की पहल पर एचईसी मजदूरों का आंदोलन समाप्त, प्रबंधन को सभी मांगें माननी पड़ीं

रांची : राजधानी रांची स्थित एचईसी मुख्यालय में बुधवार का दिन मजदूरों और प्रबंधन, दोनों के लिए यादगार बन गया। पिछले 50 दिनों से चल रहे मजदूर आंदोलन का पटाक्षेप आखिरकार खिजरी विधायक राजेश कच्छप के हस्तक्षेप से हो गया।

बैठक में एचईसी प्रबंधन की ओर से निदेशक (कार्मिक) मनोज लकड़ा, निदेशक (उत्पादन) बी.एस. गर्ग, वरीय उप महाप्रबंधक सह प्रभारी HMBP & FFP अरविंद सिंहा, वरीय उप महाप्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) लॉरेंस भेंगरा, मुख्य नगर प्रशासक विमल कुमार, वरीय प्रबंधक राघवेंद्र प्रियदर्शी, औद्योगिक संपर्क विभाग के नरेंद्र कुमार मौजूद थे। वहीं विधायक प्रतिनिधि परमेश्वर सिंहअरुण कुमार, समाजसेवी पंकज कुमार तथा मजदूर नेताओं रनत्थू लोहारा, आजाद, मोइन, अताउल्लाह, वाई त्रिपाठी, प्रमोद कुमार सिंह, विजय साहू, शारदा देवी और राजेश शर्मा भी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान मजदूरों की सभी प्रमुख मांगों पर विशेष चर्चा हुई। अंततः विधायक के दबाव और मजदूर नेताओं के एकजुट रुख के आगे प्रबंधन को सभी मांगें माननी पड़ीं।

इसके बाद निदेशक (कार्मिक) मनोज लकड़ा स्वयं विधायक राजेश कच्छप के साथ HEC मुख्यालय गेट पर पहुंचे और हड़ताली मजदूरों को संबोधित किया। उन्होंने मजदूरों की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए सभी को कल से काम पर लौटने का आग्रह किया।

मजदूरों ने इस घोषणा का स्वागत तालियों की गड़गड़ाहट और नारेबाजी से किया। आंदोलन की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए सभी ने विधायक और प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *