18अक्टूबर को रांची में पंचायती राज जन-प्रतिनिधि अभिनन्दन समारोह की तैयारियों पर भाजपा ने की बैठक

खूंटी: जिला भाजपा पदाधिकारियों, मोर्चा के जिला अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष एवं महामंत्री की बैठक जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर गुप्ता की अध्यक्षता में
शुक्रवार को जिला कार्यालय में हुई। बैठक से पूर्व संगठन के पथ प्रदर्शक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी एवं  पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी  के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। तत्पश्चात सामुहिक रूप से राष्ट्र गीत बन्दे मातरम्  का गायन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित  जिला प्रभारी सत्यनारायण सिंह  ने अपने सम्बोधन में कहा कि आगामी 18 अक्तूबर को भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के द्वारा  *पंचायती राज जन-प्रतिनिधि  अभिनन्दन  समारोह* का आयोजन *हरमु मैदान रांची* में किया जा रहा है। इस सम्मान समारोह  कार्यक्रम में झारखण्ड पंचायत चुनाव में विजयी  जनप्रतिनिधियों  का सम्मान किया जाएगा। और इसमें झारखण्ड के सभी पंचायती राज जन-जनप्रतिनिधि भाग लेंगे ।
साथ ही कहा कि हम मूल्यों में, सिद्धांतों में चलने  वाले लोग  हैं। सभी  कार्यकर्ता  संगठन के विकास व विस्तार के लिए कार्य करें। संगठन के कार्य को ज्यादा से ज्यादा करने की इच्छा जगाये।
जिला अध्यक्ष चन्द्रशेखर गुप्ता  ने स्वागत भाषण एवं विषय प्रवेश कराया। और कहा कि  अपने बूथ कमिटी को ससक्त करना होगा। सभी  अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए  पार्टी को मजबूती प्रदान करें।  जिलाध्यक्ष ने मण्डल प्रभारीयों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने मण्डलों में प्रवास  कर संगठन को मजबूत करने का  प्रयास करें। स्वयं अंड़की मण्डल में  रात्रि प्रवास करने का संकल्प लिया ।
मंच संचालन जिला महामंत्री बिनोद नाग एवं धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष संजय साहू  ने किया।
बैठक में  जिला उपाध्यक्ष कृपा सिंधु बेहरा,  संजय साहू, कैलाश राम, जिला महामंत्री बिनोद नाग,  जिला मंत्री मंजू देवी, गोपाल स्वर्णकार,   मिडिया प्रभारी अनुप साहू, कोषाध्यक्ष लव चौधरी, सोशल मीडिया सह प्रभारी महावीर राम,  जिला मोर्चा अध्यक्ष क्रमश: जोगेन्द्र नायक, राजेश महतो,  रामानंद साहू, महामंत्री   श्याम कुमार, जिला परिषद सदस्य जोरोंग आंइद, मण्डल अध्यक्ष क्रमश: अध्यक्ष निखिल कन्डूलना, रामध्यान सिंह,मदनमोहन गोप व अन्य कलिन्द्र राम,  दिलीप कुमार, कैलाश कांशी,  सुकेन्दर महतो, बलराम मुण्डा,  लक्ष्मण पाहन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *