ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने सीएम पद से दिया इस्तीफा

भुवनेश्वर:ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी को शानदार सफलता मिली है। लगातार कई टर्म से सत्ता में रही बीजेडी की सरकार को इस बार के चुनाव में जनता ने उखाड़ फेंकने का काम किया। वहां की जनता ने बीजेपी पर भरोसा किया और भारी मतों से जीताने का काम किया है। बुधवार कोओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। सीएम पटनायक ने भुवनेश्वर स्थित राजभवन जाकर गवर्नर रघुवर दास को अपना त्यागपत्र सौंपा। नवीन पटनायक के लिए यह तगड़ा झटका है। वे गुजरे 24 साल के ओडिशा के सीएम थे। ओडिशा में बीजेडी साल 2000 से लगातार सत्ता में रही। बीजेडी प्रमुख नवीन पटनायक ने 5 मार्च 2000 को पहली बार सीएम पद की शपथ ली थी। तब से अब तक वे 5 बार से ओडिशा के सीएम हैं।

यहां याद दिला दें कि बीते कल यानी चार जून को लोकसभा चुनाव के साथ ओडिशा और आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव के नतीजे भी आए। दोनों राज्यों में मौजूदा सरकारों को सत्ता से हाथ धोना पड़ा। ओडिशा में BJP को 147 में से 78 और BJD को 51 सीटें मिलीं। ओडिशा में भाजपा पहली बार पूर्ण बहुमत से अकेले सरकार बनाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *