नीतीश कुमार सीएम, भाजपा के सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने ली उप मुख्यमंत्री की शपथ
पटना: बिहार में नीतीश कुमार ने रविवार को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया है।उन्होंने नौवी बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया है।राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने नीतीश कुमार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।इस दौरान शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूद रहे। नीतीश कुमार के साथ-साथ उपमुख्यमंत्री के रूप में भाजपा के सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने भी शपथ लिया। वहीं नीतीश कुमार के साथ जदयू के श्रवण कुमार, बिजेंद्र यादव और विजय कुमार चौधरी, हम पार्टी से संतोष कुमार सुमन, भाजपा से प्रेम कुमार तथा निर्दलीय विधायक सुमित कुमार सिंह ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लिया। संक्षिप्त शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा व जदयू के तमाम बड़े नेता मौजूद रहे। नीतीश कुमार के शपथ लेते ही अब भाजपा में एनडीए की सरकार बन चुकी है। वहीं बिहार में अब राजद मुख्य विपक्षी पार्टी की भूमिका में है।

