विधानसभा चुनाव में हमलोग दो तिहाई से अधिक बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे : निशिकांत दूबे

रांची: गोड्डा लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी सांसद निशिकांत दूबे ने कहा कि विधानसभा चुनाव में एनडीए को पूर्ण बहुमत मिलेगी और बीजेपी की सरकार बनेगी। वे शनिवार को रांची के प्रभात तारा मैदान में बीजेपी कार्यकर्ता सम्मान समारोह कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे।
उन्होंने दावा किया कि इस बार झारखंड में सत्ता परिवर्तन तय है। झारखंड की जनता का नब्ज मैंने टटोल लिया है। यहां की जनता भ्रष्टाचार सरकार से मुक्ति चाहती है। राज्य में हत्या,लूट,अपहरण,दुष्कर्म की घटना हो रही है। पुलिस कर्मी दूसरे पुलिस कर्मियों पर लाठी डंडे चला रहे हैं। यह सरकार भाई भाई को लड़वाने का काम कर रही है। इस लुटेरी सरकार से विकास संभव नहीं है।
सांसद ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं ने बेहतर प्रदर्शन किया और बीजेपी प्रत्याशियों की जीत हुई। देश के गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा उनको सम्मानित किया जाएगा। साथ ही आने वाले विधानसभा चुनाव जीतने को लेकर आशीर्वाद देंगे।
उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में इस बार संथाल में बीजेपी लीड करेगी। संथाल में 14 सीट बीजेपी के पास होगी और चार सीट जेएमएम के पास।
जिस तरह पाकुड़ और साहिबगंज,हजारीबाग में घटना हुई है,उसे हिंदू यहां अल्पसंख्यक हो रहे हैं, आदिवासी अल्पसंख्यक हो रहे हैं। इस बार विधानसभा चुनाव में हमलोग दो तिहाई से अधिक बहुमत से के साथ सरकार बनाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *