राजपूताना एकता को नई दिशा, राजीव प्रताप रूड़ी बने अखिल राजपूताना कल्याण न्यास के राष्ट्रीय संरक्षक

पटना : अखिल राजपूताना कल्याण न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष सिंह ने वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री  राजीव प्रताप रूड़ी से उनके पैतृक निवास अमनौर में शिष्टाचार भेंट की।इस मुलाकात के दौरान श्री मनीष सिंह जी ने श्री राजीव प्रताप रूड़ी जी से संगठन में राष्ट्रीय संरक्षक के रूप में जुड़ने का अनुरोध किया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया।श्री राजीव प्रताप रूड़ी जी ने इस अवसर पर कहा कि “राणा सांगा यात्रा” का शुभारंभ आगामी दिसंबर माह में झारखंड से किया जाए, ताकि इस यात्रा के माध्यम से समाज में क्षत्रिय एकता, सामाजिक जागरूकता और राष्ट्र निर्माण के संदेश को व्यापक रूप से फैलाया जा सके।इस भेंट के दौरान श्री नेहरू सिंह जी भी उपस्थित रहे।अखिल राजपूताना कल्याण न्यास के सभी ट्रस्टीगण एवं सदस्य लंबे समय से यह इच्छा व्यक्त कर रहे थे कि संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक के रूप में श्री राजीव प्रताप रूड़ी जी जैसे प्रखर, विद्वान और जनप्रिय नेता को जोड़ा जाए।संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता  श्रीराम  सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में “राणा सांगा यात्रा” का विस्तृत रूट मैप, कार्यक्रम और जनजागरण योजना सार्वजनिक की जाएगी।इस मुलाकात को संगठन के लिए एक ऐतिहासिक क्षण माना जा रहा है, जो आने वाले समय में समाज में एक नई ऊर्जा और एकता का संदेश लेकर आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *