राजद कार्यालय में मनाई गई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती

रांची : प्रदेश राजद कार्यालय में शुक्रवार को जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र महतो की अध्यक्षता में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के लिए आजाद हिन्द फौज के गठन करके देश को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सुभाष चन्द्र बोस की जयंती मनाई गई। सभी वक्ताओं ने सुभाष चन्द्र बोस को आज के दिन भी प्रासंगिक बताते हुए नौजवानो को देशहित में एकजुटता के साथ इनके कुर्बानी के मकसद को पूर्ण करने के लिए तैयार रहने और बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लेने आज की जरूरत बताया

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष सह रांची जिला सदस्यता अभियान की प्रभारी श्रीमती मंजू साह उपस्थित हुई।

  जयंती के उपरांत रांची जिला सदस्यता की समीक्षा बैठक हुई जिसमें सदस्यता अभियान की गतिविधियों को जोरदार तरीके से चलाने का निर्णय लिया गया।

 आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष मंजू साह, जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र महतो, प्रदेश राजद के शैलेन्द्र शर्मा, सुधीर गोप, आबिद अली,मदन यादव, मुख्तार अंसारी, शालीग्राम पाण्डेय, सहित काफी संख्या में नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *