शाहाबाद व मगध क्षेत्र की 48 सीटों पर एनडीए शानदार जीत हासिल करेगी: ऋतुराज
पटना/आरा।शाहाबाद व मगध क्षेत्र की 48 विधानसभा सीटों पर एनडीए गठबंधन शानदार जीत हासिल करेगी।उक्त बातें भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री व शाहाबाद एवं मगध प्रक्षेत्र के चुनाव प्रभारी ऋतुराज सिन्हा ने कही।वे शनिवार को आरा विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी सचिन सिन्हा को एनडीए गठबन्धन के उम्मीदवार संजय सिंह टाईगर के समर्थन में सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आरा विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे कायस्थ जाति के उम्मीदवार सचिन सिन्हा को एनडीए उम्मीदवार संजय सिंह टाइगर का समर्थन करने में सफल भूमिका निभाई।उन्होंने कायस्थ समाज के प्रबुद्ध लोगों की सलाह पर ऋतुराज सिन्हा के चुनाव प्रभारी के रूप में सम्मान करते हुए चुनाव मैदान से हटने का निर्णय लिया। वहीं एनडीए उम्मीदवार संजय सिंह टाईगर का समर्थन करने का फैसला किया। गौरतलब हो कि फैसले के बाद आरा पहुंचे ऋतुराज सिन्हा के समक्ष आरा के पकड़ी स्थित मंगलम भवन में उन्होंने अपने को चुनाव से अलग करने की घोषणा की। समारोह को संबोधित करते हुए ऋतुराज कहा कि शाहाबाद व मगध प्रक्षेत्र की कुल 48 विधानसभा सीटों पर एनडीए गठबंधन शानदार जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि ऋतुराज सिन्हा पूर्व राज्यसभा सांसद आर के सिन्हा के पुत्र हैं व भोजपुर जिले की मिट्टी के लाल हैं। ऐसे में सचिन सिन्हा के चुनाव लड़ने से अगर एनडीए को थोड़ा भी क्षति होगी तो उससे ऋतुराज सिन्हा के सम्मान को ठेस पहुंचेगा। ऐसे में सचिन सिन्हा ने ऋतुराज सिन्हा के मान सम्मान का ध्यान रखते हुए चुनाव से अपने आपको अलग कर लिया है। वहीं एनडीए उम्मीदवार का समर्थन कर दिया है। सचिन सिन्हा के भाजपा उम्मीदवार को समर्थन देने व चुनाव मैदान से अलग होने की घोषणा करने के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा के साथ यूपी के ज्ञानपुर भदोही के विधायक विपुल दुबे,भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. प्रेम रंजन चतुर्वेदी, मिडिया प्रभारी मनीष प्रभात,रविश श्रीवास्तव,दीपक श्रीवास्तव, विवेक सिंह, राजा साहब, सुधीर श्रीवास्तव, मनी भूषण श्रीवास्तव, संटू लाल,अतुल प्रकाश,ऋषि चौरसिया, राजेश चौबे, डॉ. जितेंद्र शुक्ला सहित कई लोग मौजूद थे।



