तमाम एग्जिट पोल में एनडीए को बढ़त,असल नतीजा 4 जून को
रांची: लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान संपन्न होने के साथ ही एग्जिट पोल भी कई मीडिया में दिखाना शुरू कर दिया है। तमाम एग्जिट पोल एनडीए को बढ़त दिखाया जा रहा है। हालांकि असल नतीजा 4 जून को आएंगे, उससे पहले तमाम न्यूज़ चैनलों और एजेंसियों के एग्जिट पोल के मुताबिक एनडीए की सरकार फिर बनने जा रही है। पांच एग्जिट पोल के मुताबिक एनडीए को 350 से ज्यादा सीट दी जा रही है, वहीं, इंडिया गठबंधन को 125 से 150 सीट मिलने का अनुमान है। लोकसभा में कुल 542 सीटों में सरकार बनाने के लिए 272 सीटों की जरुरत पड़ेगी।
![](https://i0.wp.com/ganadesh.com/wp-content/uploads/2022/07/5.jpg?fit=1987%2C1286&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/ganadesh.com/wp-content/uploads/2022/07/6.jpg?fit=2020%2C1292&ssl=1)