गोड्डा में एनडीए प्रत्याशी निशिकांत दूबे ने कांग्रेस के प्रदीप यादव को हराया

गोड्डा : गोड्डा लोकसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी निशिकांत दूबे ने चौथी बार गोड्डा से जीत दर्ज किया है। निशिकांत दुबे ने कांग्रेस के प्रदीप यादव को 101813 वोट के बड़े अंतर से हराया। निशिकांत दुबे को 693140 व प्रदीप यादव को 591327 वोट मिले। जीत दर्ज करने के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं में काफी खुशी देखी गई। साथ ही विजय जुलूस निकाला गया। गोड्डा पूरा भगवा रंग में रंग गया। वहीं मीडिया से बात करते हुए कहा कि गोड्डा लोकसभा चुनाव में मेरी जीत पक्की थी। क्योंकि मेरे सामने कमजोर प्रत्याशी मैदान में थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव गोड्डा लोकसभा चुनाव में मेरे से कभी जीवन में भी जीत नहीं सकते हैं। प्रदीप यादव को तो अब विधानसभा चुनाव भी नहीं लडना चाहिए। क्योंकि उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि यदि गोड्डा लोकसभा चुनाव में मैं जीत में पाया तो राजनीति से सन्यास ले लूंगा।
उन्होंने कहा कि गोड्डा की जनता ने विकास को वोट दिया है। गोड्डा में विकास योजनाओं को तेजी से धरातल पर उतारा जाएगा। यहां के युवाओं की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *