मुठभेड़ में दस लाख का इनामी नक्सली ढेर,हथियार सहित कई समान बरामद
चाईबासा : झारखंड में नक्सलियों के विरुद्ध सुरक्षा कर्मियों का ऑपरेशन जारी है। इसी कड़ी में सोमवार को पश्चिमी सिंहभूम के जंगल एरिया मेंपुलिस नक्सली के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में पुलिस ने चार नक्सलियों को ढेर कर दिया। मारे गए नक्सलियों में एक महिला भी शामिल है। वहीं दो नक्सलियों को जिंदा पकड़ा है। सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन में बड़ी संख्या में हथियार और समान भी बरामद किया है।मारे गए चार नक्सलियों पर लाखों के इनाम थे। एक नक्सली पर 10 लाख रुपए का इनाम था। एक पर 5 लाख इनाम पुलिस ने घोषित कर रखे थे। जानकारी के मुताबिक मारे गए नक्सलियों में एक एरिया कमांडर की है उसे पर भी 2 लाख का इनाम था, वही एक महिला नक्सली को भी एनकाउंटर में मार गिराया गया है। पुलिस कर्मियों ने एक महिला नक्सली को जिंदा पकड़ा है।
![](https://i0.wp.com/ganadesh.com/wp-content/uploads/2022/07/5.jpg?fit=1987%2C1286&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/ganadesh.com/wp-content/uploads/2022/07/6.jpg?fit=2020%2C1292&ssl=1)