पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी के नेतृत्व में चलाया जाएगा राष्ट्रीय एकता अभियान
रांची: झारखंड सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री के एन त्रिपाठी अब देश भर में राष्ट्रीय एकता अभियान चलाने जा रहे हैं। यह अभियान मगध फाउंडेशन के अंतर्गत रविवार को गठित संपूर्ण भारत सुरक्षा मंच के तहत देश भर के सभी राज्य व जिलों में चलाया जाएगा। मगध कालीन भारत का सपना लेकर आगे बढ़ रहे मगध फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री त्रिपाठी ने कहा है कि उनके राजनीति में होने की वजह से राष्ट्रीय सुरक्षा और एकता के अभियान में रुकावट आने की स्थिति में वह देश हित के लिए राजनीति भी छोड़ सकते है। गौरतलब है कि श्री त्रिपाठी झारखंड के कांग्रेस के बड़े नेताओं में शुमार किए जाते है और पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व पर भी उनकी ठीक ठाक पकड़ है।
कृष्णानंद त्रिपाठी ने भारत और पाक की हालिया लड़ाई के दौरान की घटनाओं का हवाला देते हुए कहा कि देश में विदेश नीति , व्यापार नीति और सुरक्षा नीति की समीक्षा की जानी चाहिए। भारत कभी भी चीन जैसे देशों के गैरजरूरी सामान का बाजार नहीं बन सकता क्योंकि ऐसे देश हमारे दुश्मन देश पाकिस्तान का साथ देता है।
इसके साथ ही श्री त्रिपाठी ने यह भी सवाल उठाया कि विदेश मंत्री ने एयर स्ट्राइक के बाद आखिर किस माध्यम से पाकिस्तान को संदेश दिया है। देश को यह जानने का पूरा अधिकार है।



