बेंजामिन लकड़ा के निधन पर सांसद और जिला अध्यक्ष ने दुख व्यक्त किया
गणादेश,खूंटी :बेंजामिन लकड़ा के निधन की खबर जैसे ही आग की तरह फैली वैसे ही सांसद कालीचरण मुंडा एवं खूंटी जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा के साथ साथ सम्पूर्ण जिला कांग्रेस कमिटी मे शोक की लहर दौड़ गई। मौके पर सांसद कालीचरण मुंडा जी ने कहा कि उनके जाने से ऐसा प्रतीत होता है जैसे बड़े भाई तुल्य साथी हम सभी को बीच मझधार में छोड़ कर चले गए,उन्होंने कांग्रेस पार्टी के लिए भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। और पुर्व में आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर रहते हुए उन्होंने पार्टी को मजबूती दिलाई एवं साथ आदिवासियत के प्रति भी उनकी सोच गंभीर थी और हमेशा आदिवासी क्षेत्र के लोगों के लिए उनके उत्थान के लिए हमेशा तत्पर रहते थे विशेष रूप से सिमडेगा जिला के अन्दर चाहे वो राजनीति क्षेत्र हो या सामाजिक क्षेत्र वो हमेशा सभी क्षेत्रों में अगुवाई करते रहते थे और अपने लोगों को आगे बढ़ाने के लिए हमेशा प्रोत्साहित करते रहते थे।
ऐसे महान व्यक्तित्व के निधन पर सांसद कालीचरण मुंडा, जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव नाईमुदीन खां, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विलसन तोपनो, एवं सम्पूर्ण जिला कांग्रेस कमिटी ने शोक व्यक्त की ।



