संविधान बचाओ रैली में आए अधिकांश महिला पुरुषों को संविधान की जानकारी नहीं,कहा-हमलोगों यहां सहयोग के लिए आए हैं….

रांची: कांग्रेस के द्वारा पुराना विधानसभा मैदान में आयोजित संविधान बचाओ रैली में आए अधिकांश महिला और पुरुषों को संविधान की जानकारी ही नहीं थी। रैली में राज्य के कई जिले से बसों में भर भर कर रांची लाया गया था। इसमें सबसे अधिक चक्रधरपुर, मांडर,खूंटी,महगामा ,जामताड़ा,जमशेदपुर,खिजरी,हटिया सहित कई विधानसभा क्षेत्र से आए थे।
रैली में पहुंचे अधिकांश महिला और पुरुषों को इस यात्रा के बारे में जानकारी ही नहीं था। सिर्फ इतना बोलते थे कि हमलोगों को संविधान बचाना है। इसलिए रांची आए हैं। कई महिलाओं ने हाथ में तख्तियां को दिखाते हुए कहा कि इनको मदद करने यहां आए हैं। उनका इशारा उनके अपने क्षेत्र के विधायक पर था। गोड्डा महगामा से आई पार्वती देवी,फुलमनी देवी,सरिता देवी,मोहन,आशीष सहित कई लोगों से पूछा गया कि संविधान को क्या हो गया जो यहां बचाने आए हैं तो कुछ नहीं कहा और मुस्कराने लगे। उतने में एक महिला ने दबी जुबान से कहा कि रांची घूमने आए हैं।
वहीं जमशेदपुर से आई रोशनी खलखो,सबिता मिंज ने कहा कि आपलोग सिर्फ फोटो लीजिए,हमलोग क्यों आए हैं इससे आपलोगों को क्या मतलब है।
इसी कड़ी में रांची महानगर कांग्रेस अल्पसंख्यक की कार्यकर्ता तमन्ना बेगम,नईमा खातून,नाज परवीन और चाहत परवीन ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार के द्वारा वक्फ बोर्ड में छेड़छाड़ किया गया है,इसके विरोध में यह यात्रा है। इसलिए हमलोग संविधान बचाओ यात्रा में आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *