धनबाद के फुलारीटांड़ में चाल धंसा, छह लोग से अधिक हो गए घायल

धनबादः धनबाद में शनिवार को अवैध खनन के दौरान चाल धंसने से छह लोग से अधिक घाल हो गए हैं। जबकि एक की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। यह घटना बरोरा क्षेत्र की बंद पड़ी डेको आउट सोर्सिंग परियोजना में हुई। इस घटना के बाद वहां अफरा तफरी का माहौल हो गया। मलबे में दबी महिला को भी किसी तरह निकाल कर लोग भाग गए। घटना के काफी देर बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस छानबीन में जुट गई है। परियोजना में कई जगह कोयले से भरी सैकडों बोरियां पड़ी हुई थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *