खूंटी में एक दर्जन से अधिक सरकारी विभाग के पदाधिकारी अतिरिक्त प्रभार पर,विकास कार्य हो रहा बाधित

खूंटी : जिले में करीब एक दर्जन से अधिक सरकारी विभागों में पदाधिकारियों की कमी रहने से विकास कार्य प्रभावित हो रहा है। कई पदाधिकारी को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। पिछले सात-आठ महीने से जिला मुख्यालय एवम अंचल कार्यालय में पदाधिकारी के विभिन्न पदों पर पदस्थापन नहीं होने से आम जनों को काफी परेशानी हो रही है ।लोगों को राहत दिलाने के लिए जिले के विभिन्न विभागों में खाली पदों पर पदाधिकारियों के पदस्थापन करने की मांग उठ रही है। वर्तमान में एक एक पदाधिकारी के जिम्मे  तीन-चार विभाग का कार्य आवंटित है। ऐसे में पदाधिकारियों को एवं आम जनता को भी काफी परेशानी हो रही है। रिक्त विभागों में पदाधिकारियों की बात की जाए तो अनुमंडल पदाधिकारी, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी, डायरेक्टर डीआरडीए, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, अंचल पदाधिकारी रनिया, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, जिला शिक्षा पदाधिकारी, अंचल पदाधिकारी अड़की, अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी है। वहीं झारखंड विकास मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार मिश्रा ने झारखंड के मुख्य सचिव को इस बाबत पत्र प्रेषित किया है। साथ ही सभी विभागों के पदाधिकारियों की नियुक्ति पदस्थापन  की मांग की है। जिससे जनहित के विकास कार्य को अंजाम दिया जा सके।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *