मूलचंद साहू को झारखंड प्रदेश तैलिक साहू सभा का प्रदेश वरीय उपाध्यक्ष बनाया गया

रांची: जमशेदपुर के होटल मिस्टी इन में रविवार को झारखंड तैलिक साहू समाज की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता झारखंड तैलिक साहू सभा के प्रदेश अध्यक्ष महेश महतो ने की। इस बैठक में झारखंड के पूर्व मुख़्यमंत्री रघुवर दास के छोटे भाई समाजसेवी मूलचंद साहु को झारखण्ड तैलिक साहु सभा का झारखण्ड प्रदेश का वरीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं मूलचंद साहू ने कहा कि वे समाज के उत्थान और संगठन को मजबूत करने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
इस अवसर पर प्रदेश के प्रधान महासचिव अधिवक्ता मदन कुमार, युवा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप साहु सहित जमशेदपुर के सैकड़ों तेली समाज लोग उपस्थित थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *