कार्यकर्ताओं के परिश्रम और जनता के आशीर्वाद से बनेगी तीसरी बार मोदी सरकार : शिवप्रकाश

रांची: भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री शिवप्रकाश मंगलवार को एक दिवसीय प्रवास पर झारखंड आए। शिवप्रकाश ने दुमका में संथाल परगना क्षेत्र के तीन लोकसभा क्षेत्र दुमका,गोड्डा और राजमहल के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ जबकि शाम को रांची प्रदेश मुख्यालय में बैठक को संबोधित किया। तथा चुनाव में जीत सुनिश्चित कराने केलिए आवश्यक सुझाव और निर्देश दिए।
भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज राज्य में छठे चरण में होने वाले लोकसभा क्षेत्र के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई। जिसमे पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी,प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ,छत्तीसगढ़ के संगठन महामंत्री पवन साय ,निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश,प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू सहित रांची,गिरिडीह,धनबाद और जमशेदपुर के पदाधिकारी शामिल हुए।

बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने कहा कि तीसरी बार मोदी सरकार का संकल्प 2047के विकसित भारत को सुनिश्चित कराने वाला संकल्प है।

उन्होंने कहा कि भाजपा माता को दुनिया का सिरमौर बनाने केलिए संकल्पित है। मोदी सरकार के एक दशक में गांव , गरीब किसान दलित पिछड़े आदिवासी,महिला सभी विकास की मुख्यधारा से जुड़े है। देश का स्वाभिमान सम्मान दुनिया में बढ़ा है।

कहा कि देशद्रोही,विकास विरोधी,सनातन विरोधी इंडी ठगबंधन एन डी ए के विजय रथ को रोकना चाहता है लेकिन जनता 400पार केलिए संकल्पित है।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और जनता के आशीर्वाद से एन डीए का संकल्प साकार होगा।

उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने अपने लोकसभा क्षेत्र पर फोकस करते हुए जनसमर्थन को वोट में परिवर्तित कराने पर केंद्रित हों।

क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि यह चुनाव कोई सामान्य चुनाव नही बल्कि अगले 25वर्षों के भारत की दिशा और दशा और दिशा तय करने वाला चुनाव है। यह चुनाव देश को विकसित बनाने के साथ भारत की सनातन संस्कृति को सुरक्षित और संरक्षित बनाने केलिए योगदान देने का चुनाव है।

उन्होंने सभी लोकसभा सीट पर एन डी ए प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित कराने केलिए जी जान से जुट जाने का आह्वान किया।
प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि चुनाव के दिन अंतिम लड़ाई बूथ पर होती है। भाजपा का मंत्र बूथ जीतो चुनाव जीतो है।
कहा कि जन भावनाओं को हम मतदान में बदलना है। अधिक से अधिक घरों तक पहुंच कर परिवार के सदस्यों ,मतदाताओं सभी का मतदान सुनिश्चित कराना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *