देश में मोदी सरकार 3.0 की शुरुआत,नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद की ली शपथ
गणादेश डेस्क
भारत देश में आज यानी 9 जून से मोदी 3.0 सरकार की शुरुआत हो गई। शाम करीब साढ़े सात बजे राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने नरेंद्र मोदी को प्रधान मंत्री पद के रूप शपथ दिलाई। इसके साथ ही भारत देश में नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधान मंत्री बने।
इसके के कैबिनेट मंत्री के रूप में राजनाथ सिंह,अमित शाह,नितिन गडकरी,निर्मला सीतारमन, एस जयशंकर,गजेंद्र सिंह शेखावत,जेपी नड्डा,जीतनराम मांझी, ललन सिंह,अन्नपूर्णा देवी,सर्वानंद सोनेवाल,किरण रिजुजू, एच डी कुमार स्वामी,हरदीप सिंह पूरी,डॉक्टर मनसुख मांडवीय,अश्विनी वैष्णव,जुवेल उरांव,भूपेंद्र यादव,ज्योतिराज सिंधिया,
,गिरिराज सिंह,शिवराज सिंह चौहान,राममोहन नायडू,जी किसन रेड्डी, चिराग पासवान, सीआर पाटिल ने लिया। वहीं राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में राव इंद्रजीत सिंह,डॉक्टर जितेंद्र सिंह,अर्जुन राम मेघवाल,प्रताप राव जाधव,जयंत चौधरी,जितिन प्रसाद,श्रीपद नायक,पंकज चौधरी,कृष्णपाल गुर्जर,रामदास आठवले,रामनाथ ठाकुर,नित्यानंद राय,अनुप्रिया पटेल, वी सोमन्ना,डॉक्टर पी चंद्रशेखर, एसपी सिंह बघेल,शोभा करंडलादे,कीर्तिवर्धन सिंह, बीएल वर्मा,शांतनु ठाकुर,सुरेश गोपी,डॉक्टर एल मुरुगन,अजय टम्टा, बंडी संजय कुमार,कमलेश पासवान,भागीरथ चौधरी, सतीसचंद्र दुबे,संजय सेठ,रवनीत बिट्टू,दुर्गादास ,रक्षा खडसे,सावित्री ठाकुर,सुकांत मजूमदार,डॉक्टर राजभूषण चौधरी,हर्ष मल्होत्रा, निमुनी मंडवाइया,मुरलीधर मोहोल, जॉर्ज कुरियन, पवित्रा मार्गेरिटा ने शपथ लिया। शपथ ग्रहण का समापन राष्ट्रीय गान से हुआ।

