बांका विधानसभा क्षेत्र में सातवीं बार भी कमल खिलाने को तैयार हैं विधायक राम नारायण मंडल

राजद के प्रत्याशी हर बार चुनाव हारने के लिए खड़े होते हैं,जनता को सीएम नीतीश और पीएम मोदी पर है विश्वास

बांका,गणादेश: बिहार विधानसभा में पिछले छह बार से लगातार बांका विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित और दो दो बार बिहार सरकार में मंत्री रहे भाजपा विधायक राम नारायण मंडल सातवीं बार भी अपनी जीत के प्रति पूरी तरह से कॉन्फिडेंस में हैं। 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव में फिर से एक बार बांका में भाजपा का झंडा फहराने के लिए तैयार हैं।

विधानसभा चुनाव की तैयारी और उनके क्षेत्र में पिछले पांच सालों में हुए कार्यों के बारे में उन्होंने कहा कि बांका अब वह बांका नहीं रहा,बांका पूरी तरह से विकास की राह पर है। बांका भी विकसित जिले में शुमार हो गया है।
उन्होंने कहा कि बांका विधानसभा क्षेत्र में कोई ऐसा गांव नहीं बचा है जहां पर विकास की योजना नहीं पहुंची है। वैसे विकास कार्य का कोई अंत नहीं होता है,लेकिन मूलभूत सुविधा उपलब्ध करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ा गया है।
उन्होंने कहा कि बांका से संथाल परगना की ओर जाने वाली 84 करोड़ की लागत से फोर लेन की सड़कों का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। आईआईटी महिला कॉलेज का यहां पर निर्माण हुआ है। बांका में मेडिकल कॉलेज खोलने का प्रस्ताव पास हो गया है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विधायक ने कहा कि बांका विधानसभा चुनाव सीट पर कब्जा करने के लिए हर बार राजद,कांग्रेस गठबंधन कोशिश करती है लेकिन हर बार उन्हें मुंह की खानी पड़ती है।
बांका की जनता ने लालू राबड़ी के जंगल राज को भी देखा है। जंगल राज से तंग आकर जनता ने एनडीए की सरकार को चुना है और सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार लगातार तरक्की की राह पर अग्रसर है।
विधायक ने कहा कि बांका की जनता राजद गठबंधन को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगी।बांका की आम जनता मेरे साथ है,नीतीश कुमार के साथ है,पीएम मोदी के साथ है। इसके साथ ही एनडीए के कार्यकर्ता भी बधाई के पात्र हैं। उनकी मेहनत के बदौलत यहां पर लगातार कमल खिल रहा है।
भाजपा विधायक ने कहा कि कार्यकर्ता बूथ स्तर तक मेहनत करते हैं और उनके साथ मै खुद जाता हूं। क्षेत्र की जनता के घर हमेशा सुख दुख में जाता हूं।
बांका में शिक्षा,स्वास्थ्य,सड़क,बिजली सहित तमाम मूलभूत सुविधाओं पर काम हुआ है। जनता की भावनाओं के अनुरूप काम करने का मेरा प्रयास रहा है। आने वाले दिनों में बांका में और भी कई विकास योजना यहां की जनता को देखने को मिलेगा।
वहीं ऑपरेशन सिंदूर पर कहा कि भारतीय सेना के पराक्रम को आज पूरा देश गर्व करता है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकी के ठिकाने को तबाह करने का काम किया गया है। यह सब पीएम मोदी के नेतृत्व में चलाया गया ऑपरेशन सिंदूर का परिणाम है।
अब वह भारत नहीं रहा आज का भारत बदल गया है। कोई भारत की ओर आंख उठा कर देखेगा तो भारत घर में घुसकर मारता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *