विधायक अंबा प्रसाद पहुंची पतरातू डीएवी पब्लिक स्कूल, जे ई ई टॉपर्स को किया सम्मानित
पतरातु: सोमवार को बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र की विधायक अंबा प्रसाद पतरातू डीएवी पब्लिक स्कूल पहुंची जहां स्कूल के प्राचार्य मनीष कुमार सिन्हा ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। उसके बाद विधायक अंबा प्रसाद ने टॉपर्स विभांस कुमार पतरातु डी ए वी पब्लिक स्कूल के 12 के छात्र ने आई आई टी जे ई ई मेंस 2023 में 99.97 अंक लाकर तथा जे ई ई एडवांस जेनरल 2023 Ews 248 रैंक लाकर अपने माता पिता तथा स्कूल का नाम रौशन किया। विभांस कुमार अपनी सफलता का श्रेय अपनी कड़ी मेहनत शिक्षको के सही मार्गदर्शन तथा डी ए वी पतरातु की पढ़ाई की अच्छे माहौल के साथ ही साथ अपने पिता विजय कुमार माता संगीता शर्मा तथा दादाजी ज्यनंदन शर्मा को अपनी सफलता का श्रेय देते है। जिसके लिए ये प्रतिदिन 6 से 7 घंटे तक पढ़ाई करते थे। इनके सफलता से स्कूल के प्राचार्य मनीष कुमार सिंह तथा डी ए वी पब्लिक स्कूल पतरातु के शिक्षक गण एवं पतरातु के लोगो में हर्ष व्याप्त है। इसी स्कूल के पीयूष और प्रियांशु कुमार को भी जे ई ई में अच्छी सफलता के लिए विधायक ने इन्हे भी मोमेंटो देकर सम्मानित किया। मौके पर विधायक ने स्कूल के सभी बच्चों को पढ़ाई कर उज्जवल भविष्य के लिए कई टिप्स दिए साथ ही इन तीनो सफल विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बच्चो और स्कूल को हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया। साथ ही साथ उन्होंने अपने वक्तव्य में बच्चों के आगे कई प्रेरणादायक बातें रखीं। उन्होंने कहा किसी के दबाव में आकर आप अपना भविष्य निर्धारित ना करें आपको जिस क्षेत्र में रुचि है उसी को लक्ष्य मानकर उसके अनुरूप तैयारी करें और तैयारी भी पूरी इमानदारी और शिद्दत से करें ताकि आप अपने लक्ष्य को पा सके। उनके विचार सुनकर स्कूल के बच्चों ने काफी कुछ उनसे सीखा और बच्चे उनसे बहुत प्रभाविय हुए। स्कूल के विकास के लिए भी विधायक ने आश्वासन दिया। इस मौके पर स्कूल के सभी शिक्षक गण तथा अविभावक उपस्थित रहे।
![](https://i0.wp.com/ganadesh.com/wp-content/uploads/2022/07/5.jpg?fit=1987%2C1286&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/ganadesh.com/wp-content/uploads/2022/07/6.jpg?fit=2020%2C1292&ssl=1)