मोरहाबादी मैदान में मेगा ट्रेड फेयर का मंत्री संजय प्रसाद यादव ने किया उद्घाटन
मेला में लगे इलेक्ट्रिक कार को मंत्री ने ड्राइव किया,अपना अनुभव शेयर किया
रांची: मोरहाबादी मैदान में दस दिनों तक चलने वाले 16 वीं इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर का उद्घाटन शनिवार को उधोग मंत्री संजय प्रसाद यादव,झामुमो महासचिव विनोद पांडेय ने संयुक्त रूप से फीता काट और दीप प्रज्वलित कर किया।

उद्घाटन के मौके पर झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष परेश गट्टानी, महासचिव आदित्य मल्होत्रा सहित कई पदाधिकारियों ने आगंतुक अतिथियों का स्वागत करते हुए मेले के उद्देश्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम में चेंबर के अध्यक्ष ने कहा इस फेयर में 15 राज्य और आठ देशों से लोग आए हुए हैं। यहां हर क्षेत्र की चीजें मौजूद है,यहां पर मिनी इंडिया की झलक दिखेगी। पिछले कई वर्षों से चेंबर ट्रेड फेयर आयोजित कर रहा है। रोज शाम को कोई न कोई कार्यक्रम होगा। इस ट्रेड फेयर में रियल स्टेट,आधुनिक कपड़े,फूड कोड सहित कई स्टॉल लगाए गए हैं। मेगा ट्रेडफेयर से झारखंड में व्यापार बढ़ेगा।
जीएस मार्केटिंग ट्रेड फेयर के एक्सक्यूटिव डायरेक्टर चित्रगुप्त शाह ने कहा कि यह ट्रेड फेयर पिछले 12 सालों से चेंबर के साथ आयोजित कर रहे हैं। इस साल और भी बेहतर करने की कोशिश है। इस ट्रेड फेयर काफी कुछ नया देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार का भी पूरा सहयोग मिला है।
मंत्री संजय प्रसाद यादव ने कहा कि इस तरह के ट्रेड फेयर से व्यापार बढ़ता है। साथ ही स्थानीय उत्पाद को भी एक बाजार मिलता है। उन्होंने कहा कि झारखंड में उधोग को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार हर तरह से तैयार है। वहीं चेंबर के अध्यक्ष और सदस्यों का भी मंत्री ने तारीफ की। मंत्री ने मेला में लगे विभिन्न स्टॉल का निरीक्षण किया। उसके बाद उन्होंने मेला में लगे इलेक्ट्रिक कार का ड्राइव किया। इसके साथ ही अपना अनुभव शेयर किया।
वहीं विशिष्ट अतिथि झामुमो के विनोद पांडेय ने कहा कि ट्रेड फेयर से झारखंड के व्यापारियों को लाभ मिलेगा। साथ ही यहां के लोग बाहर देशों के सामन की खरीदारी अपने शहर में कर सकेंगे।
धन्यवाद ज्ञापन चेंबर ऑफ कॉमर्स के महासचिव आदित्य मल्होत्रा ने किया। उन्होंने कहा कि दस दिनों तक चलने वाला यह ट्रेड फेयर में एक छत के नीच देश विदेश के समान मौजूद है। रांची वासियों को यह ट्रेड फेयर बहुत ही अच्छा लगेगा। साथ ही इस बार व्यापार भी काफी अच्छा होगा। इस अवसर पर अमित शर्मा,कुणाल आजमानी सहित कई चेंबर के सदस्य मौजूद थे।

