मंत्री ने खेल संघों के साथ की बैठक, दिये कई निर्देश

रांची। रांची स्थित मंत्री हफीजुल हसन के आवास पर विभिन्न खेल संघों की एक बैठक बुलाई गई। मंत्री हफीजुल हसन ने कहा कोरोना की वजह से पिछले दो वर्षों से राज्य में खेल गतिविधियां प्रभावित हुई हैं। इसे फिर से आरम्भ करने के लिए मैंने विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए हर तरह से सहयोग देने का आश्वासन दिया।
झारखंड राज्य में खेल प्रतिभाएं भरी पड़ीं हैं। कई खेलों में राज्य के खिलाड़ियों ने देश का प्रतिनिधित्व करते हुए अपना लोहा मनवाया है।
झारखंड सरकार राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के लिए सदैव तत्पर है। इसमें हमारी सरकार की ओर से किसी तरह की संसाधनों की कमी नहीं होने दी जाएगी। राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी राज्य में खेल को बढ़ावा देने के प्रति कृत संकल्प हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *