अन्वी न्यूबॉर्न एंड चाइल्ड हॉस्पिटल में मिल्क मरियम लैबोक लैक्टेशन केंद्र का शुभारंभ 18 को

रांची : लालपुर स्थित अन्वी न्यूबॉर्न एंड चाइल्ड हॉस्पिटल में मिल्क मरियम लबबोंक लैक्टेशन केंद्र का 18 को शुभारंभ होगा। इसकी तैयारी को लेकर शनिवार को अस्पताल प्रबंधन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी है।

मौके पर डॉ. सुनीता कात्यायन ने बताया कि न्यू बोर्न बेबी को उसकी माता बेस्ट फीडिंग कराने से बचती है। बेबी को डब्बा वाला दूध देना शुरू कर देती हैं, यह बेबी के लिए हानिकारक हो सकता है। उनमें जागरूकता की कमी से ऐसा होता है। न्यू बोर्न बेबी को उसके मां का दूध अमृत होता है। इसी को लेकर अन्वी न्यूबॉर्न एंड चाइल्ड हॉस्पिटल में मिल्क मरियम लैबोक लैक्टैशन केंद्र का शुभारंभ हो रहा है। इसमें वैसे माताओं को जागरूक किया जाएगा। इसमें झारखंड के अलग अलग जिले के की असपातल के कर्मी भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि मिल्क एक समर्पित स्तनपान सहायता एवं मातृत्व शिक्षा केंद्र, का नाम अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त स्तनपान विशेषज्ञ डॉ. मिरियम लैबोक के सम्मान में रखा गया है, जिन्होंने विश्व स्तर पर मातृत्व और नवजात स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के लिए स्तनपान एवं शिशु पोषण के क्षेत्र में अ‌द्वितीय योगदान दिया। यह केंद्र पूर्वी आरत में अपनी तरह का पहला स्थान होगा, जहाँ माताओं को स्तनपान से संबंधित गहन जानकारी, व्यक्तिगत परामर्श, व्यवहारिक प्रशिक्षण, नवजात विकास संबंधी मार्गदर्शन, और मानसिक स्वास्थ्य सहायता – सब कुछ एक ही उल के नीचे उपलब्ध होगा।

प्रेस वार्ता के अस्पताल के निदेशक डॉ. रवि शेखर सिंह ने कहा- “अन्वी की नींव केवल इलाज पर नहीं, बल्कि देखभाल, मार्गदर्शन और परिवारों के साथ खड़े रहने की भावना पर रखी गई है। मिल्क  का उद्‌देश्य है कि एक माँ को उसके मातृत्व के सफर में संबल मिले, खासकर उन शुरुआती दिनों में जब वह सबसे ज्यादा सहारे की जरूरत महसूस करती है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *