इंडी गठबंधन प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के समर्थन महानगर कांग्रेस की हुई बैठक

रांची: रांची लोकसभा के लिए इंडी गठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के समर्थन में शुक्रवार को रांची महानगर की बैठक झामुमो रांची जिला अध्यक्ष मुस्ताक आलम की अध्यक्षता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय जी* की उपस्थिति में हुई। बैठक में कांग्रेस महानगर अध्यक्ष कुमार राजा साथ ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विनय सिन्हा दीपू उपस्थित रहे। मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने कहा हमे देश के तानाशाह सरकार को हटाना है। झारखंड में भी आपने देखा को किस तरह से हेमन्त सोरेन को झूठे आरोप लगाकर जेल भेजा गया। हमे अपने वोट से करारा जवाब देना है और देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनाना है।
झामुमो रांची जिलाध्यक्ष मुस्ताक आलम ने कहा हम सभी इंडिया गठबंधन के साथियों को एकसाथ केंद्र की तानाशाह सरकार को उखाड़ फेंकना है। जिस तरह हमारे नेता हेमंत सोरेन जी को जेल भेजा गया और एक आदिवासी मुख्यमंत्री को अपमानित किया गया है इसे लेकर पूरे झारखंडियों में विरोध है जो वोट के रुप मे सबके सामने आयेगा। इस बैठक मे मुख्य रूप से झामुमो रांची जिला से केंद्रीय सदस्य पवन जेडिया, चिंतामणि सांगा, जिला उपाध्यक्ष अश्विनी शर्मा, जनक नायक, रामानंद बेदिया, जिला सचिव डॉ हेमलाल कु मेहता, रामशरण विश्वकर्मा, आफताब आलम, जिला प्रवक्ता अरविंद सिंह देवल, लालजी रमन, अरुण वर्मा, विक्रम सिंह, संयुक्त सचिव आदिल इमाम, पप्पू गद्दी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष फरीद खान, उपाध्यक्ष परवेज आलम गुड्डू, परविंदर नामधारी, महादेव मुंडा, जीत गुप्ता, कैथरीना तिर्की, युवा मोर्चा रांची जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष आशुतोष वर्मा, सचिव सोनू मुंडा, अशोक मुंडा, कोषाध्यक्ष अजीत नायक, संगठन सचिव विश्वजीत गोप, अजीत लकड़ा, सुजीत कुजूर, क्रीड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप मिर्धा, राकेश सिंह, अजय सोनी, महिला मोर्चा जिला सचिव शांति तिर्की, उपाध्यक्ष सालो देवी , सोहेल खान, मो कयूम अंसारी, महताब अंसारी, निजाम, अंशु लकड़ा, महानगर अध्यक्ष संध्या गुड़िया, उपाध्यक्ष रोमा सरकार, संगठन सचिव राधा हेंब्रम, सुनीता लिंडा, राधा बाउरी, संयुक्त सचिव अनिमा केरकेट्टा, अबुतालिब अंसारी, अजीत लकड़ा, लक्ष्मण राम, संजय ठाकुर, साहिल यादव, भोलू मलिक, राकेश वर्मा, अल्ताफ राजा, भास्कर महतो, मो यूनुस खान, रवि कुमार, तबरेज अहमद, ओमकार कुमार, मंजय राम, विजय रविदास, गोगा साह, दिगंबर मुंडा, प्रमाणिक गोप, ओम शर्मा, मंजीत राज यादव, मासूम मेराज एवं अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *