चैम्बर ऑफ कॉमर्स के ट्रेड रिटेल उप-समिति की बैठक

रांची : झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स के ट्रेड रिटेल उप समिति की बैठक चैम्बर भवन में आयोजित की गई। बैठक में खुदरा व्यापार से जुड़े वर्तमान मुद्दों एवं चुनौतियों पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। बैठक में विभिन्न कंपनियों द्वारा उपभोक्ता सामग्री के मानक पैकिंग नियमो का पालन ढृणता से करने की मांग की गई ताकि उपभोक्ता में दर को लेके भ्रम न फैले। बड़े राष्ट्रिय स्टार के बड़े रिटेलर की किसी भी शहर में संख्या सिमित की जय ताकि छोटे व्यापारियों को भी मौका मिले। क्विक कॉमर्स में नियमों के अनुपालन के लिए नियामक आयोग का गठन हो ताकि वे उसपर सही नजर रख सकें।

ऐसा देखा देखा गया की बड़ी कम्पनिया अपने डिस्ट्रीब्यूटर से भी कम दर पर बड़े मॉल एवं रिटेल चेन को प्रोडक्ट उपलब्ध कराती हैं जो स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का उल्लंघन है,. इसे नियन्त्रिय किया जाय।

बैठक में उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया, राम बांगड़, महासचिव रोहित अग्रवाल, सह सचिव रोहित पोद्दार, उप समिति चेयरमैन कुणाल विजयवर्गीय, कार्यकारिणी सदस्य मुकेश अग्रवाल, सदस्य सुनील गुप्ता, राजीव वर्मा, सुनील पोद्दार, संजय सिंह उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *