16को पढ़ा जतरा का आयोजन, तैयारी को लेकर हुई बैठक

खूंटी: आगामी 16 जून को जिले के डूंगरा पण्दटोली में पढ़ा जतरा का आयोजन किया जायेगा। इसकी तैयारी को लेकर रविवार को मुखिया अनिमा कच्छप, पड़ा कमेटी के अध्यक्ष सुखू संगा की अध्यक्षता में बैठक हुई।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मुखिया ने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन एवं आदिवासी कल्याण परिवहन मंत्री दीपक बीरवा उपस्थित होंगे। पढ़ा जतरा का आदिवासी संस्कृति एवं प्राकृतिक को बचाए रखने के झारखंड के सभी आदिवासियों को एवं पिछड़ों को एक जुटता दिखानी होगी। बारह पढा के सभी पाहन एवं लोगों को इसमें आमंत्रण किया गया है।
यह कार्यक्रम बहुत ही भव्य होगा।बैठक में सचिव मार्गो सांगा, कोशा अध्यक्ष मनीष लोहार, देवान मुंडा, भीम सिंह बिंझिया, पढ़ा सचिव शामिल संगा, बंधना पहान, प्रता मुंडा, दुर्गा मुंडा,कीनू मुंडा,सुरेंद्र बिंझिया, गंदूरा सांगा, सालिक बिझिया , संचालन मुन्ना मुंडा मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *