विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर कांग्रेस कार्यालय में हुई बैठक

रांची: पश्चिमी जिला कांग्रेस कमिटी के वरिय जिला नेताओं एवं जिला से आने वाले प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक प्रदेश कांग्रेस भवन रांची में हुई।
बैठक मे मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की उपस्थित थे।
बैठक में लोकसभा चुनाव के दौरान संगठन की भूमिका पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई तथा कमजोरियों को आंकने का प्रयास किया गया।
बैठक में विस्तृत चर्चा के बाद निर्णय लिया गया कि जिले के अंतर्गत आने वाले सभी विधानसभा क्षेत्र में बैठक कर क्षेत्रवार विश्लेषण किया जाएगा और विगत चुनाव में जो कमियां रह गई उसमें सुधार हेतु सुदृढ़ प्रणाली बनाई जाएगी तत्पश्चात इस संदर्भ में जिले के लोगों के साथ प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर एवं प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के साथ विस्तृत चर्चा आयोजित की जाएगी।
बैठक को संबोधित करते हुए बंधु तिर्की ने कहा कि लोकसभा चुनाव में पहले से अच्छा प्रदर्शन कांग्रेस का हुआ है और हमें जरूरत है कि विधानसभा चुनाव में हम और बेहतर करें। भाजपा महागठबंधन की सरकार को घेरने के लिए जनता के बीच नकारात्मक प्रचार करने की कोशिश कर रही है लेकिन हमें लोगों के बीच रहकर उन्हें सरकार की उपलब्धियों के बार बारे में बताना है साथ ही भाजपा के चेहरे को उजागर करना है कि झारखंडी जनता के विरुद्ध किस तरह भाजपा ने केंद्र सरकार के माध्यम से कुचक्र रचा है। इसका भी पर्दाफाश करना जरूरी है कि इन 5 वर्षों में केंद्र की मोदी सरकार ने झारखंड को उसके हक से वंचित रखा लेकिन विकास की रफ्तार झारखंड ने अपने संसाधनों से कायम रखा, विषम परिस्थितियों के बावजूद विकास के अनेको काम राज्य में हुए हैं इससे उनका मनोबल गिर रहा है और लोकसभा से भी बदतर परिणाम का अंदेशा विधानसभा चुनाव में उन्हें है, जो सच साबित होगा।
बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस सचिव अशरफ होदा, महिला कांग्रेस की नीतिमा बारी बोदरा, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष तोहिद आलम, वरिष्ठ कांग्रेसी कृष्णा सोय सेवा दल मुख्य संगठन लक्ष्मण हांसदा युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव दीनबंधु बोयपाई प्रदेश सचिव सुरेश सांवरिया युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रीतम बांकीरा जिला महासचिव राजकुमार रजक पंचायती राज संगठन के जिला संयोजक रितेश कुमार तामसोय वरिष्ठ कांग्रेसी पूर्णेन्द्र हेमरोम मानो पूर्व विधानसभा पूर्व अध्यक्ष दिनेशचंद्र बोयपाई ,अविनाश कोड़हा, राजेंद्र पूर्ति आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *