नेता भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने झारखंड से कई कांग्रेसी नेता इंदौर रवाना
रांची: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नेतृत्व में 50 कांग्रेस नेताओं का जत्था भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने इंदौर रवाना हुए।
सोमवार को अहले सुबह झारखण्ड के 12 जिलों में भारत जोड़ो यात्रा के सफल आयोजन के बाद विगत् 07 सितम्बर से कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक चलने वाली राहुल गॉंधी के नेतृत्व में चलने वाली भारत जोड़ो यात्रा में 29 एवं 30 नवम्बर को इन्दोर, मध्य प्रदेश में शामिल होंगे। इस जत्थे में कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, भारत जोड़ो यात्रा के प्रदेश संयोजक सुबोधकांत सहाय, कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो, शहजादा अनवर, मंत्री बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख, विधायक प्रदीप यादव, अनुप सिंह, अम्बा प्रसाद, रामचन्द्र सिंह, शिल्पी नेहा तिर्की, योगेन्द्र साव, कालीचरण मुण्डा, शशि भूषण राय, बिनय सिन्हा दीपू, शकील अख्तर अंसारी, कुमार राजा, अमुल्य नीरज खलखो, सतीश पॉल मुंजनी, भानु प्रताप बड़ाईक, केदार पासवान शामिल हैं। इसके साथ-साथ प्रदेश में चल रहे महागठबंधन सरकार के मंत्री झामुमो के मिथिलेश ठाकुर भी यात्रा में शामिल होंगे।

