मंजूनाथ भजन्त्री को रांची और उत्कर्ष गुप्ता को लातेहार का डीसी बनाया गया

रांची:झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले राज्य सरकार ने कई आईएएस का ट्रांसफर पोस्टिंग की है। इसमें जेएसएल पीएस के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री को रांची का डीसी बनाया गया है। निदेशक सूचना एवम प्रौद्योगिकी झारखंड रांची के पद पर पस्थापित उत्कर्ष गुप्ता को लातेहार का डीसी बनाया गया है।वहीं परियोजना निदेशक झारखंड एड्स कंट्रोल सोसायटी रांची के पद पर पदस्थापित पवन कुमार को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक प्रमंडलीय आयुक्त उत्तरी छोटा नागपुर प्रमंडल हजारीबाग के पद पर नियुक्त किया गया है। अपर सचिव कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग झारखंड के पद पर स्थापित रंजीत कुमार लाल को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक प्रबंध निदेशक झारखंड ऊर्जा उत्पादन निगम लिमिटेड रांची के पद पर स्थापित किया गया है। निदेशक प्राथमिक शिक्षा झारखंड राज्य के पद पर पद स्थापित शशि प्रकाश सिंह को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक जामताड़ा जिला के उपयुक्त नियुक्त किया गया है। उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर के पद पर पदस्थापित मनीष कुमार को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पाकुड़ जिला जिले का डीसी नियुक्त किया गया है।इसकी अधिसूचना कार्मिक प्रशासनिक तथा राजभाषा विभाग झारखंड ने जारी कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *