ममता सरकार को सत्ता में बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं:जफर इस्लाम

रांची: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवम पूर्व सांसद जफर इस्लाम ने शनिवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर बड़ा निशाना साधा।जफर इस्लाम आज प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे।
श्री इस्लाम ने कहा कि कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज की प्रशिक्षु महिला डॉक्टर के साथ सामूहिक दुष्कर्म और फिर जघन्य हत्या की घटना हृदय विदारक है। इससे केवल पश्चिम बंगाल ही नही बल्कि देश शर्मसार हुआ है।

कहा कि एक तरफ देश आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ रहा वहीं देश में ऐसी अमानवीय घटनाएं चिंता पैदा करती है,डराती है।

उन्होंने कहा कि घटना से भी ज्यादा चिंतनीय राज्य सरकार की नियत और मंशा की हो रही। माननीय उच्च न्यायालय ने भी इस और सरकार का ध्यान आकृष्ट करते हुए गंभीर चिंता व्यक्त की है।

कहा कि 36घंटे की ड्यूटी करने के बाद एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर आराम करने जाती है और उसके साथ सामूहिक बलात्कार होता है,फिर ऐसी निर्मम हत्या होती है जिसका शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। चश्मा का शीशा भी पीड़िता के आंखों में धंस जाता है।

कहा कि इतनी विभत्स घटना के बाद मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को राज्य सरकार द्वारा एफआईआर नही कराने का निर्देश देना स्पष्ट करता है कि पूरी घटना को सरकार के संरक्षण में अंजाम दिया गया है। रिनोवेशन के नाम पर दुष्कर्म एवम हत्या के साक्ष्य मिटाए गए।

कहा कि एक तरफ बिना एफआईआर कराए साक्ष्य मिटाए जा रहे थे दूसरी ओर जनता की सहानुभूति बटोरने केलिए ममता बनर्जी सीबीआई जांच की बात भी कर रही थी।

उन्होंने सवालिया लहजे में पूछा कि आखिर साक्ष्य मिटाने के बाद सीबीआई जांच का आदेश क्यों दिया गया।

उन्होंने कहा कि इतना ही नही ममता सरकार ने कॉलेज के प्राचार्य को दंडित करने के बजाए पुरस्कृत किया। तुरंत उनका तबादला दूसरे मेडिकल कॉलेज में कर दिया गया।

उन्होंने कहा कि आज ममता बनर्जी एक साथ पश्चिम बंगाल सरकार की गृह मंत्री,स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री हैं।लेकिन अपने अधिकारों का प्रयोग वे अपराधी को संरक्षण देने में कर रही।

कहा कि वे नाम की ममता बनर्जी है लेकिन पूरी निर्दयी हैं। कारवाई के बदले कैंडल मार्च निकाल रही है।

उन्होंने कहा कि मार्च निकालकर ममता बनर्जी यह बता रही कि वे सरकार चलाने में सक्षम नहीं है।

कहा कि सरकार का काम अपराधियों,बलात्कारियों को सजा दिलाना है लेकिन ममता बनर्जी उनका संरक्षण दे रही इसलिए उन्होंने सत्ता में बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नही है।

कहा कि झारखंड और पश्चिम बंगाल में अपराधियों को लेकर समानताएं हैं।झारखंड में भी महिलाएं प्रताड़ित हो रही।राज्य में 7हजार से अधिक बलात्कार की घटनाएं हो चुकी। पर सजा दिलाने में हेमंत सरकार भी विफल रही है।यह सरकार भी अपराधियों को संरक्षण दे रही। दोनो राज्य सरकार तुष्टिकरण की राजनीति में डूब गई है। जनता की भलाई से कुछ भी लेना देना नही।
उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से इस्तीफा देने की मांग की।
प्रेसवार्ता में प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक,प्रवक्ता अविनेश कुमार सिंह,सह प्रभारी अशोक बड़ाइक भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *