घर-घर तक पहुंचने की प्रक्रिया दुरुस्त रखें, बीएलओ को सुपरवाइज करें:डीसी

रांची: जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने मंगलवार को रांची जिला अंतर्गत नव नियुक्ति/नव अधिसूचित सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों के साथ बैठक की।
बैठक में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी-सह-सचिव, मंत्रिमण्डल (निर्वाचन) विभाग के दिशा निर्देश के आलोक में नव नियुक्ति/नव अधिसूचित सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को उपायुक्त ने उनके कर्त्तव्यों एवं दायित्वों से अवगत कराया गया। डीसी ने सभी से कहा कि घर-घर तक पहुंचने की प्रक्रिया दुरुस्त रखें, अपने-अपने क्षेत्र में बीएलओ के कार्य को सुपरवाइज करें। उपायुक्त ने प्री रिविजन के दौरान ज्यादा से ज्यादा आवेदन प्राप्त करने और निष्पादन का निर्देश दिया गया। एएसडी तैयार करने, वोटर स्लिप वितरण, मतदान केन्द्रों में एएमएफ की उपलब्धता के संबंध में भी सभी को उपायुक्त ने आवश्यक जानकारी प्रदान की। बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी, बिवेक कुमार सुमन, सभी अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, शुभम पोद्दार, प्रशासक, नगर पंचायत, बुण्डू, निहारिका तिर्की, सहायक प्रशासक (i). राँची नगर निगम, श्री निकेश कुमार, सहायक प्रशासक (ii), राँची नगर निगम, श्री राकेश श्रीवास्वतव, अंचल अधिकारी, नगड़ी, सूरज प्रकाश सिंह, सहायक नगर आयुक्त, (i) राँची नगर निगम, चंद्र दीप कुमार, सहायक नगर आयुक्त, (ii) राँची नगर निगम, विजय कुमार, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, काँके, मुकेश कुमार रंजन सहायक नगर आयुक्त, (iii) राँची नगर निगम, विजय कुमार, अंचल अधिकारी, ईटकी, श्रीमती शशि निलिमा डुंगडुंग, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, ईटकी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *