लो हो गया युद्ध विराम,अब नहीं होंगे ब्लैकआउट,भारत पाकिस्तान में बनी सहमति

दिल्ली:भारत-पाकिस्तान के बीच अघोषित युद्ध पर विराम लग गया। इसमें दोनों देश तैयार हो गए हैं।
इस बात की जानकारी विदेश मंत्रालय ने प्रेस कांफ्रेस कर मीडिया के साथ साझा की। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने शनिवार की शाम पांच बजे कहा, “पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशक ने आज दोपहर 15:35 बजे भारतीय DGMO को फोन किया। उनके बीच सहमति बनी कि दोनों पक्ष भारतीय मानक समयानुसार 17:00 बजे से जमीन, हवा और समुद्र में सभी तरह की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई बंद कर देंगे। आज दोनों पक्षों को इस सहमति को लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। सैन्य संचालन महानिदेशक 12 मई को 12:00 बजे फिर से बात करेंगे।”
इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर इस बात का दावना किया था कि भारत औऱ पाकिस्तान दोनों देश सीजफायर केलिए राजी हो गये हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट किया कि भारत और पाकिस्तान ने पूर्ण और तत्काल संघर्षविराम पर सहमति जताई है। भारत और पाकिस्तान के बीच गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने के लिए दोनों देशों के बीच सीधे तौर पर बातचीत हुई। दोनों देश सीजफायर के लिए मान गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *