लोकहित अधिकार पार्टी ने किया पौधरोपण

रांची: लोकहित अधिकार पार्टी रांची जिला अध्यक्ष प्रमोद प्रसाद गुप्ता एवं जिला उपाध्यक्ष मुकुल नायक के नेतृत्व में जिला कार्यसमिति का पहली सूची जारी करने की खुशी में सामाजिक न्याय और हरियाली का संकल्प के साथ कांके प्रखंड अंतर्गत सुकुरहुटू उत्तरी पंचायत के घसीपोड़ा शमशान घाट पर 50 से अधिक फलदार एवं छायादार पौधे व पार्टी द्वारा लक्षित 1000 पौधा लगाने का मानसून पौधरोपण कार्यक्रम की शुरूआत किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रांची जिला प्रभारी हरिनाथ साहू, नवमनोनीत जिला महासचिव देवपूजन ठाकुर, विजय राय, प्रवक्ता डॉक्टर दानेश्वर साहू, कार्य समिति सदस्य जुल्फान अंसारी, गणेश साहू, धनंजय कुमार, अजय नायक, मुकेश महतो, प्रवीण महतो शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *