लोकसभा चुनाव परिणामों की समीक्षा प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में हुई

रांची: झारखंड में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव के परिणामों की समीक्षा के लिए गठित चुनाव परिणाम समीक्षा समिति की बैठक अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार
बालमुचू की अध्यक्षता में रविवार को कांग्रेस भवन में हुई। बैठक में समिति के सदस्य प्रदीप तुलस्यान,भीम कुमार और सुल्तान अहमद उपस्थित थे।
बैठक में प्रदीप कुमार बालमुचु सहित सभी सदस्यों ने आपस में विचार कर जमीनी स्तर पर लोकसभा चुनाव परिणाम की समीक्षा के लिए पूरा खाका तैयार किया। इस क्रम में श्री बालमुचु ने कहा कि कांग्रेस ने 7 सीटों पर अपने उम्मीदवार गठबंधन के तहत उतारा था इसमें हमें सिर्फ दो सीटों पर जीत मिली बाकी पांच सीटों पर हार के कारणों की पड़ताल जरूरी है। उन्होंने कहा कि झारखंड महागठबंधन की सरकार के द्वारा जनहित में किए गए कार्य और मोदी सरकार की विफलता, केंद्र सरकार द्वारा किसानो, महिला युवा और अन्य वर्गों के खिलाफ निर्णय लेने के बावजूद हार मिलना आगामी विधानसभा चुनाव में संगठन को और बेहतर करने की और प्रेरित करता है। अभी भी समय है कि हम समस्याओं की तह में जाकर संगठन की जमीनी हकीकत से रूबरू हो ताकि विधानसभा चुनाव तक संगठन को मजबूत कर हम 2019 से भी ज्यादा अच्छा परिणाम हासिल कर सके।
बैठक के निर्णय की जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने बताया कि प्रथम चरण में समिति गोड्डा, धनबाद,हजारीबाग,चतरा,रांची लोकसभा का दौरा करेगी। इस क्रम में लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले प्रत्येक जिला मुख्यालय में समिति के सदस्य लोकसभा प्रत्याशी संबंधित लोकसभा क्षेत्र के जिला प्रभारी,जिला अध्यक्ष,जिला पदाधिकारी,प्रखंड अध्यक्ष,प्रखंड पदाधिकारी, लोकसभा प्रभारी,अग्रणी मोर्चा संगठन एवं विभाग,वरिष्ठ एवं महत्वपूर्ण कांग्रेसजनों से जानकारी लेंगे की चुनाव के दौरान किस प्रकार की चुक हुई है। जवाबदेह जिम्मेदार नेताओं ने किस हद तक अपने कार्यों का निर्वहन किया, सहयोगी दलों के साथ समन्वय की स्थिति सहित सभी पहलुओ की जानकारी ली जाएगी। उन्होंने बताया कि समिति 20 जून को गोड्डा 21 जून को धनबाद 22 जून को हजारीबाग 23 जून को चतरा एवं 24 जून को रांची लोकसभा क्षेत्र में चुनाव परिणाम की समीक्षा करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *