जानलेवा हमले में बाल बाल बचे लोजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी सिंह

भोजपुर(आरा) भोजपुर जिले में एक बार फिर से अपराधियों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते हुए लोजपा नेता के ऊपर जानलेवा हमला किया है। इस घटना में लोजपा नेता बाल बाल बच गए हैं।गौरतलब हो कि बुधवार को लोक जनशक्ति पार्टी पारस गुट के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी सिंह उर्फ तेज नारायण यादव अपनी गाड़ी से आरा से अपने घर बिहिया जा रहे थे। अचानक चार पहिया वाहन पर सवार हथियारबंद अपराधियों ने उनके गाड़ी में ठोकर मार दिया। वहीं हथियार निकाल कर फायरिंग कि कोशिश की गई। लेकिन लोगों की भीड़ जुट जाने के बाद में गाड़ी पर सवार होकर भाग गए। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से लोजपा नेता ने उन लोगों का पीछा करना शुरू किया। दिलचस्प बात तो यह है कि अपराधी अपनी गाड़ी छोड़कर एक गांव में घुस गए।इसके बाद स्थानीय प्रशासन को सूचना दी गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने चार पहिया वाहन को जप्त कर लिया है। वहीं घटना के संदर्भ में प्रदेश उपाध्यक्ष तेज नारायण सिंह ने बताया कि वह कोर्ट की तारीख से अपने घर बिहिया वापस लौट रहे थे। तभी दो चार पहिया वाहन पर सवार लोगों ने उनको जान से मारने की नीयत से उनके ऊपर हमला किया। इसके बाद लोगों के पहुंचने के बाद वे लोग फरार हो गए।हालांकि उन्होंने किसी भी प्रकार की किसी से दुश्मनी से भी इनकार किया है। वहीं उन्होंने अपने जान पर खतरा बताते हुए थाने में आवेदन दिया है।घटना के बाद लोजपा नेता और उनका पूरा परिवार दहशत में है। क्योंकि वाहन पर सवार लोगों के पास अवैध हथियार थे। वहीं गांव वालों की सक्रियता से इनको बचाया गया। लेकिन अपराधी लोग फरार हो गए। वहीं घटना के संदर्भ में जानकारी देते हुए जगदीशपुर अनुमंडल अधिकारी राजीव चंद्र सिंह ने बताया कि लोजपा नेता गाड़ी पर हमले की बात सामने आई है। थाने में मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद सैकड़ो की संख्या में लोग लोजपा नेता के पास पहुंचे। और इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *