संस्कार के द्वारा जीवन में बदलाव आता है: बिशप थियोडोर

रांची: प्रभु प्रकाश पल्ली साले में 156 बच्चों ने दृढ़ करण संस्कार और 90 बच्चों ने परमप्रसाद संस्कार ग्रहण किया। साले पल्ली महुआडांड़ प्रखण्ड के दुरुप पंचायत में स्थित है। साले पल्ली में 18 गांव आते हैं। लगभग सभी गाँव से बच्चों ने संस्कार ग्रहण किया। डाल्टनगंज धर्मप्रान्त के धर्माध्यक्ष श्रद्धेय बिशप थियोडोर मस्कारेन्हास एस एफ एक्स ने मिस्सा बलिदान के अनुष्ठानकर्ता के रूप में इन बच्चों संस्कार प्रदान किया। उन्होंने अपने उपदेश में कहा कि ये संस्कार हमें जीवन में मिले सभी वरदानों को याद दिलाते हैं। पवित्र आत्मा हमें विभिन्न वरदान से विभूषित करते हैं इसलिए आप सबको अच्छे बच्चे बन कर अच्छे रास्ते में चलने की आवश्यकता है। अपने भविष्य को उज्वल बनाने के लिए प्रार्थना के द्वारा प्रभु से जुड़े रहना है। अपने से बड़ों का आदर करते हुए आगे बढ़ना है। और अपनी पढ़ाई में परिश्रम करना है। इस प्रकार आप जीवन में आगे जायेंगे। मिस्सा के तुरन्त बाद बच्चों ने अपनी खुशी को गाना गाकर प्रकट किया। सभी लोगों ने बच्चों को बधाई दिया। इस अवसर पर बिशप के अलावा सेल पल्ली का पल्ली पुरोहित फादर मुक्त लाल, सहायक पल्ली पुरोहित फादर राजेंद्र, फादर अनिल, फादर एंथोनी फर्नांडीस, फादर अमरदीप, ब्रदर जेम्स, ब्रदर सुमन, नज़रेथ धर्म बहने और लगभग 3 हजार ख्रीस्तीय भाई बहन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *