रामगढ़ के रण में नेताओं की जुबानी जंग तेज,कांग्रेस और झामुमो ने भाजपा- आजसू पर बोला हमला
रामगढ़: गुरुवार को रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में राजनीति पारा काफी गर्म रहा। यूपीए प्रत्याशी बजरंग महतो के पक्ष में सीएम हेमंत सोरेन से लेकर कांग्रेस कोटे के सभी मंत्री और विधायकों ने धुआंधार चुनावी सभा को संबोधित कर भाजपा और आजसू के खिलाफ जमकर हमला बोला और यूपीए प्रत्याशी के लिए वोट मांगा। सीएम हेमंत सोरेन ने आजसू पर वोट खरीदने का आरोप लगाया।
वहीं एनडीए प्रयाशी सुनीता चौधरी के पक्ष में तरफ केंद्रीय मंत्री अर्जन मुंडा,पूर्व सीएम रघुवर दास और भाजपा के कई सांसदों ने चुनाव प्रचार कर राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर जनता के साथ वादाखिलाफी का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार से जनता तंग आ चुकी है।
वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार को भाजपा राजभवन के द्वारा गिराने की बहुत कोशिश की,असफल होने पर भाजपा ने राज्यपाल को ही बदल दिया।
वहीं झारखंड पार्टी से संतोष कुमार महतो भी खूब पसीना बहा रहे हैं। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष अजीत कुमार ने कहा कि इस उप चुनाव का परिणव चौकाने वाला आएगा। रामगढ़ की जनता इसबार एनडीए और यूपीए दोनों प्रत्याशी को नकारने का काम करेगी और झारखंड पार्टी के संतोष कुमार महतो को चुनेगी।
![](https://i0.wp.com/ganadesh.com/wp-content/uploads/2022/07/5.jpg?fit=1987%2C1286&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/ganadesh.com/wp-content/uploads/2022/07/6.jpg?fit=2020%2C1292&ssl=1)