वीर शहीद रघुनाथ महतो की आदमकद प्रतिमा पर विधायक निधि से शेड निर्माण कार्य का शिलान्यास

रांची /नामकुम:- हाईटेंशन मैदान चौक स्थित चुहाड़ विद्रोह के महानायक एवं प्रथम भारतीय स्वतंत्रता सेनानी क्रांति वीर शहीद रघुनाथ महतो की आदमकद प्रतिमा पर विधायक निधि से शेड निर्माण कार्य का शिलान्यास खिजरी के विधायक राजेश कच्छप एवं केशव महतो कमलेश पूर्व विधायक सह अध्यक्ष झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी रांची, पूर्व सांसद रामटहल महतो और राकेश किरण महतो अध्यक्ष रांची जिला कांग्रेस कमिटी एवं अन्य लोगों की उपस्थिति में किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रुप से जैक अध्यक्ष अनिल कुमार महतो, पूर्व रजिस्टर रांची विश्वविद्यालय डॉ अमर कुमार चौधरी, डॉक्टर धनेश्वर महतो, शीतल ओहदार, ललित महतो, डां गोविंद महतो, शत्रुघ्न महतो, पूर्व पार्षद कुलभूषण डुंगडुंग, मधुसूदन महतो, राजकुमार महतो, झामुमो नेता मंटू लाला, झामुमो नेता बीरू साहू, गोविंद शंकर महतो, पूर्व जिला परिषद सुनील उरांव, अर्चना मिश्रा, नामकुम प्रखण्ड महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना सांगा, भूदेव महतो, जगदीश चंद्र महतो, भुवनेश्वर महतो, किशोरी लकड़ा, दिनेश चंद्र प्रमाणिक, ईश्वर महतो, मुचीराम महतो, पंचू तिर्की एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *