खूंटी में ट्रक पलटने से ट्रक सहित चालक जिंदा जलकर खाक,खलासी ने कूद कर बचाई अपनी जान,फरार
खूंटी: खूंटी-तोरपा मुख्य पथ पथ के चुर्गी गांव के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में ट्रक चालक सहित पूरे ट्रक जल कर खाक हो गया। वहीं खलासी ने किसी तरफ कूद कर अपनी जान बचाई और फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार खूंटी-तोरपा रोड में एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने अपना संतुलन खो दिया और एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतना जोरदार था कि ट्रक के फ्यूल ट्रैक में आग लग गई और आग पूरे ट्रक को जला कर खाक कर दिया। इसमें ट्रक चालक ट्रक के अंदर फंस गया,जिससे जिंदा जलकर मौत हो गई। ट्रक राजस्थान का बताया जा रहा है। घटना के बाद पुलिस ट्रक चालक की पहचान करने में जुट गई है।



