कैलाश की करूणा का जत्था उज्जैन के लिए रवाना

रांची: समाज सेवी नंदकिशोर सिंह चंदेल ने अंग वस्त्र देकर जत्थे को किया रवाना। नि:शुल्क चिकित्सा उपकरण बैंक कैलाश की करुणा राँची के संस्थापक कैलाशी अरविन्द सिहं कौशल के नेतृत्व में 60 यात्रीयों का जत्था श्री महाकाल (उज्जैन) रवाना हुआ। जत्थे में 26 महिला 24 पुरूष तथा 10 बच्चें हैं। जत्था दो द्वादश ज्योतिर्लिंग (महाकाल और ओंकारेश्वर) मंदिर, हरसिद्धी मंदिर, काल भैरव मंदिर दर्शन कर 30 मई को वापसी करेगा। जत्थे का नेतृत्व करनेवाले कैलाशी अरविन्द सिंह कौशल के साथ ईंदू सिंह, पार्वती देवी, परशुराम सिंह, आर के तिवारी, अलका तिवारी, राजेन्द्र झा, सीता देवी, जयश्री कुमारी, अतुल कुमार, पुष्पलता कुमारी, संजय कुमारी, धर्मेन्द्र पाठक, सुरेन्द्र तिवारी, अनिल राय, संतोष गुप्ता,अवधेश कुमार, प्रमोद ओहदार, पंकज सिंह, सरोज गुप्ता, अल्पना गुप्ता, सहित 60 शिव भक्त शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *