जस्टिस सुभाष चंद बने झारखंड हाई कोर्ट के स्थायी जज बने, मुख्य न्यायाधिश ने दिलाई शपथ

रांचीः जस्टिस सुभाष चंद झारखंड हाईकोर्ट के स्थायी जज बन गए हैं। मुख्य डॉ रवि रंजन ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। जस्टिस सुभाष चंद की नियुक्ति एडिशनल जज के रूप इलाहाबाद हाई कोर्ट में हुई थी। इसके बाद उनका ट्रांसफर झारखंड हाई कोर्ट कर दिया गया। कुछ दिन पहले कानून एवं न्याय मंत्रालय ने उन्हें स्थायी जज बनाया है। इसको लेकर राष्ट्रपति के आदेश और जारी अधिसूचना को हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने पहले अंग्रेजी और बाद में हिंदी में पढ़कर सुनाया। इसके बाद चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन ने उन्हें शपथ दिलाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *