पत्रकार को पितृ शोक शोक
बोकारो। दैनिक अखबार के पत्रकार अनिल कुमार के 75 वर्षीय पिता ब्रह्मदेव प्रसाद का आकस्मिक निधन हो गया । जो पेशे से व्यवसाई थे। परिजनों से मिली जानकारी अनुसार, वे बाथरूम में गिर गए , जिसके बाद उन्हें तत्काल इलाज हेतु अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनका अंतिम संस्कार देर रात गरगा घाट में संपन्न करवाया गया।इस दुःखद समाचार पर पत्रकार दीपक वर्मा, आशीष सोनी, , रजत नाथ, सुजीत कुमार, सुनील कुमार, दीपक गुप्ता,अरविंद कुमार, निर्मल महाराज सहित राँची एक्सप्रेस के बोकारो जिले के सभी सहयोगियों एवं अनेक पत्रकारों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।



